सीनियर डॉक्टर ने तोड़ा शादी का वादा तो जूनियर दलित हाउस सर्जन ने उठा लिया ये खतरनाक कदम, मचा हड़कंप

सिद्दीपेट जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक 23 वर्षीय दलित हाउस सर्जन ने आत्महत्या कर ली, जब एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने उनसे शादी का वादा करके उन्हें धोखा दिया। उन्होंने बताया कि जातिगत मतभेदों के कारण शादी से इनकार करने से दुखी होकर, लड़की ने 3 जनवरी को कॉलेज हॉस्टल में खुद को जहर का इंजेक्शन लगा लिया और उसके बाद बेहोश हो गई।

Dalit Surgeon Suicide: प्यार के नाम पर एक साथी डॉक्टर से धोखा मिलने के बाद, एक युवा हाउस सर्जन ने खुद को पैराक्वाट डाइक्लोराइड का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सिद्दीपेट जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक 23 वर्षीय दलित हाउस सर्जन ने आत्महत्या कर ली, जब एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने उनसे शादी का वादा करके उन्हें धोखा दिया।

dalit girl suicide

सिद्धिपेट जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज की हाउस सर्जन थी दलित युवती

उन्होंने बताया कि जातिगत मतभेदों के कारण शादी से इनकार करने से दुखी होकर, लड़की ने 3 जनवरी को कॉलेज हॉस्टल में खुद को जहर का इंजेक्शन लगा लिया और उसके बाद बेहोश हो गई।

इलाज के दौरान मौत

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लड़की के रूममेट्स ने उन्हें सिद्दीपेट के एक अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां 4 जनवरी की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने BNS और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका जोगुलम्बा-गडवाल जिले के एक गरीब परिवार से थी। उन्होंने समाज कल्याण स्कूल में पढ़ाई की और बाद में 2020 में सिद्दीपेट के सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS में दाखिला लिया। पुलिस ने बताया कि वह पढ़ाई और खेलकूद में बहुत अच्छी थी। उसके माता-पिता मजदूर के रूप में काम करते हैं, जबकि उसकी बड़ी बहन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

पुलिस ने बताया कि मृतक सिद्दीपेट के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही थी, जहां पिछले साल जुलाई में उसकी मुलाकात आरोपी, एक सीनियर रेजिडेंट से हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक पिछड़े वर्ग से है, उसने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में जाति के अंतर का हवाला देते हुए इनकार कर दिया, जिसके कारण लड़की ने यह कदम उठाया।

End Article
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप...

End of Feed