तेलंगाना में कांग्रेस का दबदबा, 5 मेयर सीटें और 80 से अधिक नगरपालिकाएं की फतह; करीमनगर में BJP ने रचा इतिहास

तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात में से पांच नगर निगमों में मेयर पदों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही 80 से अधिक नगरपालिकाओं में चेयरपर्सन पद पर कब्जा किया। वहीं करीमनगर में बीजेपी ने मेयर पद हासिल कर इतिहास रचा।

तेलंगाना में हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बड़ी बढ़त हासिल करते हुए सात में से पांच नगर निगमों में मेयर पद पर कब्जा जमाया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) को एक-एक नगर निगम में सफलता मिली।

तेलंगाना निकाय चुनाव।

तेलंगाना निकाय चुनाव।

116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए हुआ था मतदान

11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए मतदान हुआ था। सोमवार को राज्यभर में इन निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मेयर पदों के लिए चुनाव कराए गए। कांग्रेस ने 81 नगरपालिकाओं में चेयरपर्सन पद जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।

End of Feed