'तूफानों से लड़ने में मजा ही कुछ और है...', IRCTC केस में आरोप तय होने के बाद क्या बोल तेजस्वी? अमित शाह का किया जिक्र

IRCTC होटल घोटले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया है।कोर्ट ने इस बात को स्वीकार किया कि लालू यादव ने साजिश रची थी। कोर्ट के फैसले के बाद तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

IRCTC Scam Row: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। IRCTC होटल घोटले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया है। कोर्ट के फैसले के बाद तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

tejashwi yadav news (2)

IRCTC केस में आरोप तय होने के बाद तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: ANI)

उन्होंने कहा,"जब तक दंगाई एवं संविधान विरोधी बीजेपी सत्ता में है और मेरी उम्र है बीजेपी से लड़ते रहेंगे। तूफानों से लड़ने में मजा ही कुछ और है। हमने संघर्ष पथ चुना है। संघर्ष पथ पर चलते-चलते अच्छे मुसाफिर बन निश्चित ही मंजिल प्राप्त करेंगे।

End of Feed