Land for Job Case: ईडी के सामने पेश हुए तेजस्वी यादव जमीन के बदले नौकरी मामले में हुई पूछताछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2023, 11:02 PM IST

Tejashwi Yadav in Land for Job Case: तेजस्वी से पिछले महीने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भी पूछताछ की थी, सूत्रों ने बताया कि ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत एक अलग मामला दर्ज किया है। ईडी ने इस मामले में तेजस्वी यादव का बयान दर्ज किया।

Tejashwi Yadav appeared before ED: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए मंगलवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए।राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी करीब 10.45 बजे मध्य दिल्ली में संघीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचे।

tejasvi yadav in Land for Job Case

ईडी ने इस मामले में तेजस्वी यादव का बयान दर्ज किया

तेजस्वी यादव की बहन एवं सांसद मीसा भारती से भी ईडी ने 25 मार्च को इस मामले में पूछताछ की थी, उसी दिन तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे।दोनों केंद्रीय एजेंसियों ने हाल ही में मामले में कार्रवाई शुरू की। सीबीआई ने लालू प्रसाद और उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की थी जबकि ईडी ने राजद प्रमुख के परिवार के खिलाफ जांच के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की।

End of Feed