Nitish Kumar Yadav: लालू यादव (Lalu Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की एक बार फिर से जुबान फिसली है, गौर हो कि तेज प्रताप अपने बयानों को लेकर खासे चर्चाओं में रहते हैं, इस बार उन्होंने सार्वजनिक मंच से नीतीश कुमार को नीतीश कुमार यादव (Nitish Kumar Yadav) बोल दिया।
तेज प्रताप यादव की जुबान फिसल गई
तेज प्रताप यादव दरअसल बिहार के रोहतास में पहुंचे थे, जहां वो एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे और इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई, तेज प्रताप यादव ने मंच से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नीतीश कुमार यादव कहा, हालांकि उन्होंने तुरंत ही अपनी गलती को सुधारा।
इसे सुनकर वहां मंच पर खड़े लोग मुस्कुरा उठे और इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आप भी देखें ये वीडियो-
Tejpratap की फिसल गयी जुबान, सीएम नीतीश कुमार को कहा... देखें वीडियो#tejpratapyadav #RJD #nitishkumar #JDU t.co/Mjut6F8PmZ
— ANI (@ANI) Jan 14, 2023
तेज प्रताप यादव की इस गलती की तरफ वहां मौजूद लोगों ने ध्यान दिलाया तो उन्होंने अपनी गलती को सुधारते हुए कहा कि 'हम सब एक हैं, सभी भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं, इतिहास हमें बताता है कि हम सभी एक हैं, यादव-माधव-रघु-यदु सभी भगवान राम और कृष्ण के वंशज हैं, इतिहास हमें बताता है कि हम सभी एक हैं।'
वीडियो साभार-Madhuresh Narayan
@mnarayan26
