अतुल सुभाष का नाम ले-लेकर रोती रहीं उनकी मां, मीडिया के सामने मूर्छित हुईं, कहा-मेरे बेटे को प्रताड़ित किया गया, Video

Atul Subhash Suicide : अपने पति के साथ मीडिया से मुखातिब अतुल की मां रोती रहीं और अपने बेटे के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं उसकी पीड़ा के बारे में बताती रहीं। उन्होंने कहा कि अतुल को इतना परेशान किया जाने लगा कि वह अपने दुख एवं पीड़ा को हम लोगों से छिपाने लगा था। वह नहीं चाहता था कि उसके बारे में जानकर हम लोग परेशान हों।

Atul Subhash Suicide : इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी के बाद उनके परिवार पर एक तरह से मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। अतुल के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे की जुदाई वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। बुधवार को मीडिया से बातचीत करते-कते उनकी मां मूर्छित हो गईं। मां ने कहा कि उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया। अपने पति के साथ मीडिया से मुखातिब अतुल की मां रोती रहीं और अपने बेटे के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं उसकी पीड़ा के बारे में बताती रहीं। उन्होंने कहा कि अतुल को इतना परेशान किया जाने लगा कि वह अपने दुख एवं पीड़ा को हम लोगों से छिपाने लगा था। वह नहीं चाहता था कि उसके बारे में जानकर हम लोग परेशान हों।

Atul Subhash

तस्वीर में अपनी मां के साथ अतुल सुभाष।

उकसाने का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या के मामले में मंगलवार को उसकी पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने शादी के बाद जारी तनाव और उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों तथा उसकी पत्नी, उसके रिश्तेदार एवं उत्तर प्रदेश के एक न्यायाधीश द्वारा प्रताड़ित किए जाने का विस्तृत विवरण दिया है।

End of Feed