Manipur: ट्रोंगलाओबी मामले को लेकर इंफाल में प्रदर्शन तेज; सुरक्षाकर्मियों ने दागे आंसू गैस के गोले

Imphal Protest: मणिपुर के इंफाल में ट्रोंगलाओबी मामले को लेकर पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। दरअसल, इस विरोध प्रदर्शन में घाटी के अलग-अलग हिस्सों से लोग शामिल हुए थे।

Imphal Protest: मणिपुर के इंफाल में ट्रोंगलाओबी मामले को लेकर पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए बुधवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इंफाल पूर्व में कोंगबा धोबी लम्पक से शुरू हुई रैली वांगखेई योंगलन लीराक की ओर बढ़ी, जिसमें घाटी के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, लेकिन देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई।

Imphal Protest

सुरक्षाबलों ने भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले

दागे गए आंसू गैस के गोले

इस दौरान, पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आंसू गैस दागे जाने के बाद मौके से धुआं उठते हुए देखा जा सकता है और प्रदर्शनकारी रास्ते को पत्थरों से बंद करने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Feed