'सिर्फ आतंकियों को मारने से खत्म नहीं होगा आतंकवाद'; J&K के पूर्व DGP बोले- ISI की तोड़ें रीढ़

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के पूर्व महानिदेशक एसपी वैद ने कहा कि जवाब ऐसा होना चाहिए कि पाकिस्तान फिर कभी इस तरह की कायराना हरकत करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान की आईएसआई और सेना की रीढ़ नहीं तोड़ी जाएगी, तब तक कश्मीर में स्थायी शांति संभव नहीं है।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। इस हमले के बाद हर तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात हो रही है। इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के पूर्व महानिदेशक एसपी वैद ने कहा कि जवाब ऐसा होना चाहिए कि पाकिस्तान फिर कभी इस तरह की कायराना हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

JK former dgp sp vaid

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद

पूर्व DGP वैद ने क्या कुछ कहा?

जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) एसपी वैद ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वह दोबारा कभी इस तरह की कायरता दिखाने की हिम्मत न कर सके। सिर्फ आतंकवादियों को मारने से आतंकवाद खत्म नहीं होगा।

End of Feed