देश

पहलगाम हमले के 10 दिन बाद दिखा PAK आर्मी चीफ 'मुल्ला' मुनीर, टैंक पर चढ़कर भारत के खिलाफ खूब उगला 'जहर'

Pakistani Army Chief Asim Munir : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद 'लापता' चल रहे पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर सामने आ गए हैं। पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जनरल मुनीर ने झेलम में टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया।

Image

झेलम में सैन्य अभ्यास देखा।

Pakistani Army Chief Asim Munir : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद 'लापता' चल रहा पाकिस्तान का सेना प्रमुख आसिम मुनीर सामने आ गया है। पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जनरल मुनीर ने झेलम में टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया और वहां 'एक्सरसाइज हैमर स्ट्राइक' का जायजा लिया। इस मौके पर मुनीर सेना के अन्य अधिकारियों के साथ एक टैंक पर चढ़ा नजर आया। सैनिकों को संबोधित करते हुए उसने भारत के खिलाफ खूब जहरीले बोल बोले। मुनीर ने कहा कि 'भारत ने यदि किसी तरह का दुस्साहस किया तो उसे त्वरित, दृढ़ और माकूल जवाब दिया जाएगा।'

भारत कर रहा है आतंक पर हमले की तैयारी

पहलगाम हमले के बाद मुनीर पाकिस्तान में कहीं नजर नहीं आ रहा था। लगातार 'गायब' चलने की वजह से उसके देश के बाहर चले जाने की अटकलें लगने लगी थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि पहलगाम हमले के दोषियों को सजा देने के लिए भारत ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। भारत की ओर से इसकी तैयारी भी की जा रही है। इससे पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। पाकिस्तानी भारतीय हमले की आशंका से डरे हुए हैं। रिपोर्टों की मानें तो पाकिस्तान के समृद्ध लोग अपने परिवार को ब्रिटेन, अमेरिका जैसे देशों में भेज रहे हैं।

आईएसपीआर के बयान में कहा गया है कि इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य युद्ध की तैयारी, युद्धक्षेत्र में तालमेल और युद्ध की परिस्थितियों में अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों के परिचालन को प्रमाणित करना है।

कश्मीर को पाकिस्तान की 'गले की नस' बताया

दरअसल, पहलगाम हमले से करीब एक सप्ताह पहले मुनीर ने इस्लामाबाद में ओवरसीज पाकिस्तानी सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उसने एक कट्टर मौलवी की तरह भाषण दिया। उसने हिंदू, द्वि-राष्ट्र सिद्धांत, गाजा, और कश्मीर पर भड़काऊ बयान दिया। उसने कश्मीर को पाकिस्तान की 'गले की नस' बताया और फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तानियों का दिल गाजा के लोगों के साथ धड़कता है। मुनीर ने कहा कि हिंदुओं से वे अलग हैं। इसीलिए अलग देश पाकिस्तान की नींव पड़ी। मुनीर के इस भाषण के एक सप्ताह बाद पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हो गया। पहलगाम में हुए इस हमले को मुनीर की इस स्पीच से जोड़कर देखा गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article