Tawang Clash: यांग्सी से आधे घंटे के भीतर इसलिए भागने को मजबूर हुए PLA के सैनिक, इरादा कुछ और था

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 03:08 PM IST

Tawang Clash News : अब इसकी टाइमिंग को समझिए कि चीन की सेना ने इसी वक्त यांग्सी में अतिक्रमण की कोशिश क्यों की। इस इलाके में बर्फबारी शुरू होने की वजह से इस मौसम में अक्सर कुछ भारतीय टुकड़ियां अपनी पोजीशन से हटती रही हैं और दूसरी टुकड़ियां उनकी जगह लेती हैं।

Tawang Clash : भारतीय सेना के जवानों का पराक्रम, शौर्य एवं वीरता एक बार फिर तवांग सेक्टर के यांग्सी में दिखी है। चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की भिड़ंत का जो वीडियो वायरल हुआ है, बताया जा रहा है कि वह नौ दिंसबर को यांग्सी में हुई झड़प का है। इस संघर्ष को तवांग झड़प का वीडियो बताकर इसे सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो अगर तवांग का है तो इसमें भारतीय जवानों की वीरता साफ झलक रही है। इस पूरे संधर्ष में भारतीय सेना चीन की सेना पीएलए के जवानों पर हावी है और डंडों से उनकी पिटाई कर रही है। भारतीय सेना की जांबाजी के आगे पीएलए ने घुटने टेक दिए और वहां से भागने के लिए मजबूर हो गए।

PLA को लग गया आने वाली है अतिरिक्त भारतीय फौज

चीन के सैनिक इसलिए भी भागने पर मजबूर हो गए क्योंकि जैसे ही चीन के अतिक्रमण का पता चला, अतिरिक्त भारतीय सैनिकों को तुरंत वहां रवाना कर दिया गया। चीन की तुलना में पहले भारतीय सैनिक इसलिए कम थे, क्योंकि भारतीय सेना की वो यूनिट सिर्फ पेट्रोलिंग के लिए होती है। इसके अलावा एक क्विक रिएक्शन टीम होती है, जो LAC पर जरूरत पड़ने पर चीन की ताकत के बराबर सैनिक तुरंत इकट्ठा करती है।

End of Feed