'एक सरकार ने निकाला, दूसरी ने रोका, तीसरी ने किया स्वागत', बांग्लादेश के हालात और CJP प्रदर्शन पर भी खुलकर बोलीं तस्लीमा नसरीन

कोलकाता में प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने बांग्लादेश के मौजूदा हालातों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने भारत में खुद को सुरक्षित बताते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी और भारत सरकार का आभार जताया। इसके साथ ही तस्लीमा नसरीन ने यूसीसी (UCC) का समर्थन किया।

प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कोलकाता में बांग्लादेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और अल्पसंख्यकों के हालातों पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की है। भारत में अपने प्रवास पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक सरकार ने उन्हें बांग्लादेश छोड़ने पर मजबूर किया, जबकि भारत सरकार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सराहना की और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का धन्यवाद भी किया।

Taslima Nasrin Bangladesh Violence cjp protest

तस्लीमा नसरीन बोलीं: यूनुस सरकार में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ा

तस्लीमा नसरीन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदू समुदाय की बदहाल स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यूनुस सरकार के कार्यकाल में हिंदुओं पर अत्याचार और अधिक बढ़ गए हैं। कई मदरसों और मस्जिदों में हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे हिंदू समाज को एकजुट कर रहे थे।

End of Feed