Pune: पुणे में बड़ा सड़क हादसा, टैंकर का ब्रेक फेल होने से 45 से अधिक वाहन आपस में टकराए, कई घायल

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 21, 2022, 12:22 AM IST

पुणे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक टैंकर का ब्रेक फेल होने की वजह से इसकी कई वाहनों से टक्कर हो गई और करीब 45 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pune News: पुणे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक वाहन के ब्रेक होने से 45 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। पीएमआरडीए दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुजीत पाटिल ने कहा, 'प्राथमिक जानकारी से पता चलता है कि एक संदिग्ध ब्रेक फेल होने के बाद एक टैंकर ने कम से कम 45 वाहनों को टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त वाहनों से कुछ घायल व्यक्तियों को नागरिकों द्वारा नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। अभी तक हमें घायलों की संख्या और उनकी चोटों की प्रकृति के बारे में पता नहीं है। अग्निशमन विभाग से बचाव दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं और राहत प्रयास शुरू कर दिया है।'

Pune Road Accident

हादसे की एक तस्वीर

पुणे फायर ब्रिगेड ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए बताया, 'पुणे में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नावले पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) से बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव और राहत का कार्य जारी है।'

End of Feed