सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दीपथून पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, पुराने स्थान पर हुई पूजा, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प

तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम का दीप जलाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को इस मामले में एक अंतरिम व्यवस्था के तहत 24 नवंबर को दीपथून पर सीमित और एक बार दीप जलाने की अनुमति दी थी।

तमिलनाडु के तिरुप्परंकुंद्रम में कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बावजूद विवादित दीपथून (पत्थर के स्तंभ) पर पारंपरिक दीपक नहीं जलाया गया। इसके बजाय मंदिर के अधिकारियों ने सामान्य परंपरा के अनुसार उचिपिल्लयार मंडपम में दीप जलाया। इसको लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

दीपथून पर नहीं पुरानी जगह ही जला कार्तिगई दीपम।

दीपथून पर नहीं पुरानी जगह ही जला कार्तिगई दीपम। (फोटो- PTI)

सुप्रीम कोर्ट ने दीपथून पर दीप जलाने की दी थी अनुमति

दरअसल,तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम का दीप जलाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को इस मामले में एक अंतरिम व्यवस्था के तहत 24 नवंबर को दीपथून पर सीमित और एक बार दीप जलाने की अनुमति दी थी।

End of Feed