दीवाली पर मिठाई मांगना पड़ा भारी; इन्फ्लुएंसर ने दिया घर का पता, शरारती तत्वों ने COD पर भेज दिए 70 करोड़ के सैन्य टैंक!

Veeramani Madurai Social Media Influencer Prank: मदुरै के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीरमणि को दीवाली पर मिठाई का डिब्बा मांगना भारी पड़ गया। शरारती फॉलोअर्स ने COD पर महंगे सामान और जेसीबी के ऑर्डर भेज दिए।

Madurai Influencer Address COD Prank Diwali Sweets: दीपावली पर मिठाई का डिब्बा पाने की चाहत में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने घर का पता क्या साझा किया, उसके लिए मुसीबतों का पिटारा ही खुल गया। मिठाई तो मिली नहीं, लेकिन घर पर वॉशिंग मशीन, फ्रिज, स्मार्टफोन और टीवी जैसे महंगे सामानों की डिलीवरी होने लगी और 'कैश ऑन डिलीवरी' (COD) के इन ऑर्डर से परेशान होकर आखिरकार उसे अपना घर ही छोड़ना पड़ा।

दीवाली पर मिठाई मांगना पड़ा भारी; इन्फ्लुएंसर ने दिया घर का पता, शरारती तत्वों ने COD पर भेज दिए 70 करोड़ के सैन्य टैंक!

दीवाली पर मिठाई मांगना पड़ा भारी; इन्फ्लुएंसर ने दिया घर का पता, शरारती तत्वों ने COD पर भेज दिए 70 करोड़ के सैन्य टैंक!

हद तो तब हो गई जब कुछ शरारती तत्वों ने उनके पते पर जेसीबी खुदाई मशीनों और 70 करोड़ रुपये के सैन्य टैंकों तक के ऑर्डर दे दिए। मदुरै के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीरमणि अपने स्थानीय अंदाज में बोलने और मजेदार पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने दीपावली पर मिठाई का एक डिब्बा पाने की उम्मीद में पश्चिम अनूप्पनाडी स्थित अपने घर का पता सोशल मीडिया पर साझा किया था। उन्हें उम्मीद थी कि कोई उदार 'फॉलोअर' उनकी फरमाइश पूरी कर देगा।

End of Feed