ECI, Election Commission Of India Assembly Result 2026: तमिलनाडु में TVK की ऐतिहासिक जीत, पुडुचेरी में NDA 18 सीटों पर विजयी, केरल में कांग्रेस-नेतृत्व वाले UDF का कमाल
तमिलनाडु में इस बार सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पार्टी ने 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी। वहीं, डीएमके को 59 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। एआईएडीएमके ने 46 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस को केवल 5 सीटें मिलीं। इसके अलावा पीएमके (PMC) को 4 सीटें मिलीं। इस तरह तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होता दिख रहा है।
पुडुचेरी में एनडीए (NDA) ने मजबूत प्रदर्शन किया है। गठबंधन ने कुल 18 सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे वह सरकार बनाने की स्थिति में आ गया है। वहीं, UPA को 6 सीटें मिलीं और TVK ने यहां 2 सीटों पर जीत हासिल की। अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को कुल 4 सीटें मिलीं।
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने शानदार जीत हासिल की है। UDF ने 98 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया। वहीं, वाम मोर्चा (LDF) 35 सीटों पर सिमट गया। एनडीए को 3 सीटें मिलीं, जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें गईं। यह नतीजा केरल में 10 साल बाद सत्ता परिवर्तन का संकेत देता है।
केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF का शानदार प्रदर्शन
केरल में 10 सालों बाद LDF सरकार का अंतर हुआ और कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF को 98 सीटों पर जीत मिली, NDA को 3 सीटें, पिनरई विजयन की 35. जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें आईं।तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2026 LIVE: एक्टर विजय की TVK ने लहराया परचम, 105 सीटों पर दर्ज की जीत
वहीं पर तमिलनाडू में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK को दो साल पहले बनी पार्टी और तमिल एक्टर विजय थलपति ने हरा दिया। TVK को 105 सीटों पर शानदार जीत मिली। AIADMK: 46 तो वहीं पर INC: 5 और PMC:4 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी।पुडुचेरी इलेक्शन 2026 LIVE: NDA ने 18 सीटों पर दर्ज की जीत
पुडुचेरी में NDA ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं पर एक्टर विजय की TVK को 2 सीटें मिलीं। कांग्रेस गठबंधन को 6, जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें आईं।पुडुचेरी इलेक्शन 2026 LIVE: पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन ने 14 सीटों पर दर्ज की जीत
बीजेपी पुडुचेरी में बंपर जीत की ओर अग्रसर है। बीजेपी गठबंधन अब तक 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है।तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2026 LIVE: TVK की 73 सीटों पर जीत 33 पर बढ़त
तमिलनाडु चुनाव में पहली बार उतरी एक्टर विजय के नेतृत्व वाली TVK अब 73 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं पर 33 सीटों पर उसने अब भी बढ़त बनाई हुई है। वहीं पर DMK 39 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं पर AIDMK ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं पर कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं पर 3 बढ़त बनाए हुए है।तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2026 LIVE: TVK की 46 सीटों पर जीत 61 पर बढ़त
तमिलनाडु चुनाव में पहली बार उतरी एक्टर विजय के नेतृत्व वाली TVK अब 46 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं पर 61 सीटों पर उसने अब भी बढ़त बनाई हुई है। वहीं पर DMK 20 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं पर AIDMK ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।पुडुचेरी इलेक्शन 2026 LIVE: पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन ने 12 सीटों पर दर्ज की जीत
बीजेपी ने पश्चिम बल्कि देश के दक्षिण में स्थित केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी बंपर जीत की ओर अग्रसर है। बीजेपी गठबंधन अब तक 12 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है।केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: 92 सीटों पर UDF की जीत
केरल में UDF ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिसमें कांग्रेस ने 63, IUML ने 22 तो KEC 7 सीटों पर जीत दर्ज की है।केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: UDF ने 76 सीटों पर दर्ज की जीत
केरल में UDF ने 76 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिसमें कांग्रेस ने 55, IUML ने 15 तो KEC 6 सीटों पर जीत दर्ज की है।तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2026 LIVE: TVK की 11 सीटों पर जीत 99 पर बढ़त
तमिलनाडु चुनाव में पहली बार उतरी एक्टर विजय के नेतृत्व वाली TVK अब 11 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं पर 99 सीटों पर उसने अब भी बढ़त बनाई हुई है। वहीं पर DMK 7 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि 53 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।पुडुचेरी इलेक्शन 2026 LIVE: पुडुचेरी में भी TVK का खुला खाता
तमिल एक्टर विजय की पार्टी TVK सिर्फ तमिलनाडु में ही नहीं बल्कि पुडुचेरी में भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं पर 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2026 LIVE: TVK ने दो सीटों पर जीत तो 105 पर ली बढ़त
तमिलनाडु चुनाव में पहली बार उतरी एक्टर विजय के नेतृत्व वाली TVK फिलहाल दो सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं पर 105 सीटों पर उसने बढ़त बनाई हुई है। जबकि DMK को 3 सीटों पर जीत मिली है। वहीं पर स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK ने 55 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जबकि AIADMK 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अगर कांग्रेस की बात करें तो 1 सीट पर जीत दर्ज करने के बाद 4 सीटों पर लीड बनाई हुई है।पुडुचेरी इलेक्शन 2026 LIVE: पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन के बाद निर्दलीय ने अब तक जीती सबसे ज्यादा सीट
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन के बाद निर्दलीय ने अब तक सबसे ज्यादा सीट जीती है। आपको बता दें कि बीजेपी गठबंधन ने 11 तो निर्दलीय ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं पर कांग्रेस गठबंधन को 2 सीटों पर जीत मिली है।ECI केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: 40 सीटों पर UDF की जीत
केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF 40 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। जिनमें कांग्रेस 28, IUML 7 और KEC ने 5 सीट पर जीत दर्ज की है।ECI केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: 20 सीटों पर UDF ने दर्ज की जीत
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की है।ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: तमिलनाडु में DMK और कांग्रेस ने 1-1 सीट पर दर्ज की जीत
तमिलनाडु में DMK और कांग्रेस ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज कर ली है। जबकि एक्टर विजय की TVK 105 सीटो पर लीड लिए हुए है।पुडुचेरी इलेक्शन 2026 LIVE: 11 सीटों पर बीजेपी गठबंधन की जीत
अभी तक 11 सीटों पर बीजेपी गठबंधन की जीत हो गई है। जबकि कांग्रेस गठबंधन दो सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहा। वहीं दो पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है।ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: TVK 108 सीटों पर आगे
तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK 108 सीटों पर आगे चल रही है।ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: एक्टर विजय की पार्टी तमिलनाडु में 110 सीटों पर आगे
एक्टर विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु में गजब का प्रदर्शन किया है। TVK 108 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि DMK तीसरे स्थान पर खिसक चुकी है। डीएमके 41 सीटों पर आगे चल रही है।sec.py.gov.in, पुडुचेरी इलेक्शन 2026 LIVE: पुडुचेरी में NDA 20 सीटों पर आगे
पुडुचेरी में NDA 20 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं डीएमके गठबंधन सात सीटों पर आगे चल रह है।ECI केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: केरल में कांग्रेस 57 सीट पर आगे
केरल में कांग्रेस 457 सीटों पर आगे है। CPIM को 31 सीटों पर बढ़त मिली है।ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: तमिलनाडु में TVK की आंधी
तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। TVK अभी तक ECI रिजल्ट में 73 सीटों पर आगे चल रही है।ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: तमिलनाडु में डीएमके पीछे
sec.py.gov.in, पुडुचेरी इलेक्शन 2026 LIVE: चुनाव आयोग के अनुसार पुडुचेरी में कौन आगे
ECI केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: केरल में कांग्रेस को बढ़त
ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: तमिलनाडु में मतगणना शुरू
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के अधिकारी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है।sec.py.gov.in, पुडुचेरी इलेक्शन 2026 LIVE: पुडुचेरी में मतगणना की कैसी है तैयारी?
Puducherry is all geared up for Counting Day
— Election Commission of India (@ECISVEEP) May 3, 2026
Glimpses of inspection of counting centers in Puducherry ahead of counting. #ECI #PuducherryElections2026 pic.twitter.com/QKEOr5faYs
ECI केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: केरल में मतगणना की तैयारी
Kerala is fully prepared for Counting Day
— Election Commission of India (@ECISVEEP) May 3, 2026
Counting centres across Thiruvananthapuram district are in place with clearly laid-out seating and robust security arrangements. #ECI #KeralaElections2026 pic.twitter.com/s57rEWGBEI
ECI केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: केरल में कैसा है मुकाबला?
केरल में मुकाबला अलग तरह का है, जहां Left Democratic Front (LDF) लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है। परंपरागत रूप से यहां सत्ता बदलती रही है, लेकिन इस बार समीकरण बदलते दिख रहे हैं। कांग्रेस और United Democratic Front (UDF) वापसी की उम्मीद में हैं। वहीं कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का कहना है कि इन राज्यों में भाजपा सरकार नहीं बनाएगी।ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: चेन्नई के लोयोला कॉलेज में स्थापित मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां आज कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती की जाएगी।
ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: तमिलनाडु में मतगणना की तैयारियां पूरी अब रिजल्ट की बारी
तमिलनाडु में 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर मतगणना के लिए एक व्यापक त्रिस्तरीय सुरक्षा योजना सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतगणना ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और सूक्ष्म पर्यवेक्षकों और पुलिस सहित लगभग 1.25 लाख कर्मियों को तैनात किया गया है। ईवीएम के लिए 234 मतगणना हॉल की व्यवस्था की गई है। डाक मतपत्रों और इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजे गए डाक मतपत्रों (ईटीपीबी) की गिनती के लिए अतिरिक्त 240 हॉल निर्धारित किए गए हैं।sec.py.gov.in, पुडुचेरी इलेक्शन 2026 LIVE: 91.81 प्रतिशत ट्रांसजेंडर मतदाताओं की भागीदारी के साथ सबसे आगे रहा पुडुचेरी
हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान पुडुचेरी ट्रांसजेंडर मतदाताओं के मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रहा जहां इनका मत प्रतिशत 91.81 दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा नौ से 23 अप्रैल के बीच साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार पुडुचेरी में 139 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं, जिनमें से 91.81 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।ECI केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: नेताओं ने परिणामों से पहले जीत का भरोसा जताया
केरल में विभिन्न दलों के नेताओं और उम्मीदवारों ने चार मई को घोषित होने वाले विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले जीत का भरोसा जताया। केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान नौ अप्रैल को हुआ था। केरल के मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य भर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ के लिए स्थिति अनुकूल है। कोझिकोड जिले के बेपोर से यूडीएफ समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पी वी अनवर के खिलाफ चुनाव लड़े रियास ने कहा कि गठबंधन को उनके निर्वाचन क्षेत्र और राज्य भर में आसानी से जीत मिलेगी। उन्होंने कहा, ’’बेपोर के साथ-साथ पूरे केरल में एलडीएफ को शानदार जीत मिलेगी।’’केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र (उत्तर परवूर) में मौजूद थे, उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि वह परिणाम घोषित होने के बाद भी कुछ कहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने कहा कि मतदाताओं की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि भाजपा नीत राजग के लिए समर्थन बढ़ रहा है। मुरलीधरन ने कझाकूटम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा है। मुरलीधरन का मुकाबला माकपा के मौजूदा विधायक के. सुरेंद्रन और कांग्रेस उम्मीदवार टी शरतचंद्र प्रसाद से है।उन्होंने कहा, ’’ हालांकि शुरू में यह मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद थी, लेकिन बाद में यह एलडीएफ और राजग के बीच की लड़ाई में बदल गया। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा का पलड़ा साफ तौर पर भारी है।’’
ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन की तैयारियां
तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने बताया कि राज्य भर में 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर 4 मई को होने वाली मतगणना के लिए एक व्यापक त्रिस्तरीय सुरक्षा योजना सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतगणना ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और सूक्ष्म पर्यवेक्षकों और पुलिस सहित लगभग 1.25 लाख कर्मियों को तैनात किया गया है। ईवीएम के लिए 234 मतगणना हॉल की व्यवस्था की गई है। डाक मतपत्रों और इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजे गए डाक मतपत्रों (ईटीपीबी) की गिनती के लिए अतिरिक्त 240 हॉल निर्धारित किए गए हैं। मतगणना कार्य के लिए कुल 10,545 मतगणना कर्मियों को तैनात किया गया है, जिन्हें 4,624 सूक्ष्म पर्यवेक्षकों का सहयोग प्राप्त है।निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 234 मतगणना पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।
ECI केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: केरल में मतगणना की तैयारियां
राज्य में 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 43 स्थानों पर 140 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के लिए 15,464 कर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 140 रिटर्निंग ऑफिसर, 1,340 अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर, 4,208 सूक्ष्म पर्यवेक्षक, 4,208 मतगणना पर्यवेक्षक और 5,563 मतगणना सहायक शामिल हैं। मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस कर्मियों के साथ केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं।sec.py.gov.in, पुडुचेरी इलेक्शन 2026 LIVE: पुडुचेरी में तैयारियां
पुडुचेरी में केंद्र शासित प्रदेश में छह मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी), भाजपा, अन्नाद्रमुक और एलजेके से मिलकर बने राजग को कांग्रेस, द्रमुक और वीसीके से मिलकर बने ’इंडिया’ गठबंधन से चुनौती मिल रही है।ECI केरल इलेक्शन चुनाव परिणाम 2026 LIVE: केरल में क्या है समीकरण
केरल में, 2024 के लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में अपने प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ), दो कार्यकालों से सत्ता में रहे वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) को सत्ता से बाहर करने की उम्मीद कर रहा है। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाला राजग द्विध्रुवीय राजनीति वाले राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: तमिलनाडु में एक्टर विजय की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) एक बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में चुनाव लड़ रही है, जहां उसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के अलावा, अभिनेता एवं नेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और सीमान की एनटीके जैसी नयी पार्टियां भी मैदान में हैं। द्रमुक राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है।ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राज्य भर में 4 मई को मतगणना शुरू होने के मद्देनजर, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने एक बयान में कहा कि पहले स्तर के रूप में प्रत्येक मतगणना केंद्र के चारों ओर 100 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्रवेश केवल अधिकृत कर्मियों तक ही सीमित रहेगा। पटनायक ने कहा कि दूसरे स्तर, जिसमें मतगणना परिसर के प्रवेश द्वार शामिल हैं, की सुरक्षा राज्य सशस्त्र पुलिस करेगी। उन्होंने कहा, "वे प्रवेश को नियंत्रित करेंगे और परिसर के भीतर अनधिकृत आवाजाही या बेवजह घूमने को रोकेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन और अन्य संचार उपकरणों का उपयोग केवल निर्धारित क्षेत्रों में ही किया जा सकेगा।ECI, तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन 2026 LIVE: तमिलनाडु का एग्जिट पोल
तमिलनाडु में अधिकतर सर्वेक्षणों ने द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान जताया है, हालांकि ’एक्सिस माय इंडिया’ ने टीवीके की पहले ही चुनाव में बहुमत के करीब पहुंचने का अनुमान लगाया है। उसका आकलन है कि विजय की पार्टी को 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 से 120 सीटें मिल सकती हैं। टीवीके का गठन फरवरी, 2024 में हुआ था। ’एक्सिस माय इंडिया’ के सर्वेक्षण में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को 92 से 110 सीटें मिलने तथा अन्नाद्रमुक की अगुवाई वाले राजग को सिर्फ 22 से 32 सीटें हासिल होने का अनुमान है। ’पीपुल्स पल्स’ ने द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। उसका अनुमान है कि राजग को 65 से 80 तथा अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) को 18 से 24 सीटें मिलेंगी। ’मैट्रिज’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन 122 से 132 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रख सकता है तथा अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले राजग को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। टीवीके को 10 से 12 हासिल हो सकती हैं।ओमान में भारतीय नाविकों वाले टैंकर पर ड्रोन हमला, 9 को किया गया रेस्क्यू; दो अब भी लापता
CJI सूर्यकांत ने ठुकराई राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे की अपील, मिलने का समय देने से किया इनकार, गिनाए कानूनी कारण
मैड संधू हत्याकांड में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, वापी से तीन आरोपी पकड़े; पंजाब पुलिस ले गई साथ
'कायर हमें डरा नहीं सकते...', राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक करेगा मार्च, हम सब साथ चलेंगे
क्या बंद होंगी मेट्रो सेवाएं, हटेंगे बैरिकेड? दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट 13 निर्देशों में क्या-क्या, जानें
© 2026 Times Horizon Private Limited
