सीएम स्टालिन ने हिंदी विरोध की हदें की पार, तमिलनाडु बजट के लिए रुपये का सिंबल हटाया, '₹' की जगह अब 'ரூ'

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को विनाशकारी नागपुर योजना करार दिया और दोहराया कि राज्य इसे स्वीकार नहीं करेगा भले ही केंद्र सरकार 10,000 करोड़ रुपये प्रदान करे।

Tamil Nadu government Replaces Rupee Symbol: तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने हिंदी विरोध की हदें पार करते हुए तमिलनाडु बजट 2025-26 के लिए रुपये का सिंबल ही हटा दिया। तमिलनाडु सरकार ने तमिलनाडु बजट 2025-26 के लिए अपने पहले के लोगो में रुपये के प्रतीक को बदलकर अब तमिल भाषा का प्रतीक शामिल किया है। बता दें कि स्टालिन लगातार राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने रुपये सिंबल भी बदल दिया।

Rupee Tamilnadu

तमिलनाडु सरकार ने बदला रुपये सिंबल

शुक्रवार को पेश होगा बजट

तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारासु वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शुक्रवार को राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने वाले हैं। ‘लोगो’ में तमिल शब्द ‘रुबय’ का प्रथम अक्षर अंकित किया गया है। तमिल भाषा में भारतीय मुद्रा को ‘रुबय’ बोला जाता है। लोगो में यह भी लिखा है कि ‘सबकुछ सबके लिए’, जिससे राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक शासन के समावेशी मॉडल के दावे का संकेत मिलता है।

End of Feed