तमिलनाडु में क्या विजय की पार्टी को समर्थन देगी कांग्रेस? KC Venugopal ने सुनाया आलाकमान का फैसला

Tamil Nadu Government Formation: कांग्रेस, तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने पर विचार कर रही है। राज्य कांग्रेस नेताओं की बैठक में “धर्मनिरपेक्ष सरकार” के लिए विजय को समर्थन देने पर सहमति बनी है, हालांकि अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। कांग्रेस आलाकमान ने राज्य इकाई को निर्देश दिया है कि वह जनता के जनादेश को ध्यान में रखकर निर्णय ले।

Tamil Nadu Government Formation: कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) नेता विजय को समर्थन देने की तैयारी में है और इसकी जल्द ही घोषणा की जा सकती है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नेताओं की मंगलवार रात हुई एक ऑनलाइन बैठक में इस पर सहमति जताई गई कि विजय को "धर्मनिरपेक्ष सरकार" के गठन के लिए समर्थन देना चाहिए।

congress

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) नेता विजय को समर्थन देने की तैयारी में कांग्रेस। AI IMAGE

सूत्रों का कहना है कि इस बारे में अंतिम फैसला बुधवार को किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार अभी इस बात को लेकर मंत्रणा जारी है कि विजय के साथ जाने की स्थिति में सरकार का बाहर से समर्थन करना है या फिर सरकार का हिस्सा बनना है। विजय ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर समर्थन का आग्रह किया था।

End of Feed