तमिलनाडु में बड़ा हादसा : सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत; 46 लोग अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद NDRF की टीम विशेष उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसे 24 घंटे में अंतरिम और 3 दिन में अंतिम रिपोर्ट सौंपनी होगी।

Tamil Nadu Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु केके तिरुवल्लूर जिले में रविवार को सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने की वजह से 7 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स (St. Peter's Paul Seafoods Exports) इकाई में हुई।

tamilnadu

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस हुई लीक। ANI

गैस लीक की जानकारी मिलते ही अरक्कोनम स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की चौथी बटालियन मुख्यालय को अलर्ट किया गया। इसके बाद चेन्नई से 30 NDRF कर्मियों की विशेष टीम मौके पर पहुंची। टीम अपने साथ पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस डिटेक्शन डिवाइस और विशेष सीबीआरएन (Chemical, Biological, Radiological and Nuclear) रेस्क्यू उपकरण लेकर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

End of Feed