तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 31 की मौत, 58 घायल; राहत कार्यों के CM स्टालिन ने दिए आदेश, पीएम ने जताया शोक

TVK नेता विजय ने करूर में रैली की। जिसमें उन्हें समय से पहले अपना भाषण पूरा करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने लोगों को पानी दिलाया। लोगों को रैली के दौरान सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। कई लोगों को अस्पताल भेजा गया। कई लोगों की मौत की खबर है।

Vijay rally in Tamil Nadu: तमिलनाडु वेत्री कझगम ( Tamilaga Vettri Kazhagam, TVK) के प्रमुख अभिनेता-नेता विजय की रैली में शनिवार को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कई लोग बेहोश हो गए, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। 31 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पीटीआई के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

vijay rally

तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़

दर्जनों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी ने कहा, "अब तक भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ की घटना के बाद, मुख्यमंत्री ने तुरंत मामले की जांच की और जिला कलेक्टर, एसपी और मुझे अस्पताल पहुंचने का आदेश दिया। उन्होंने अतिरिक्त डॉक्टर बुलाने और उचित इलाज मुहैया कराने की सलाह दी... कल मुख्यमंत्री ख़ुद यहां आने वाले हैं। फ़िलहाल, 46 लोग निजी अस्पताल में और 12 लोग सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं।"

End of Feed