तमिलनाडु में बारिश से हाहाकार, 31 की गई जान: केंद्र ने दिए 900 करोड़, FM बोलीं- आपदा के वक्त स्टालिन तो...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2023, 02:45 PM IST

Tamil Nadu Rains: उन्होंने बताया- क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई के पास तीन डॉप्लर समेत अत्याधुनिक उपकरण हैं और उसने 12 दिसंबर को ही पूर्वानुमान व्यक्त कर दिया था कि 17 दिसंबर को तेनकासी, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जिलों में भारी बारिश होगी।

Tamil Nadu Rains: दक्षिण भारतीय सूबे तमिलनाडु में बारिश ने हाल-फिलहाल में जमकर हाहाकार मचाई है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में शुक्रवार (22 दिसंबर, 2023) दोपहर तक 31 लोगों की जान चली गई थी। इस बात की पुष्टि करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया वालों को बताया कि तमिलनाडु में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण राज्य के चार जिलों में 31 लोगों की मौत हो गई।

tamil nadu rains

Tamil Nadu Rains: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

उन्होंने बताया- क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई के पास तीन डॉप्लर समेत अत्याधुनिक उपकरण हैं और उसने 12 दिसंबर को ही पूर्वानुमान व्यक्त कर दिया था कि 17 दिसंबर को तेनकासी, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जिलों में भारी बारिश होगी।

End of Feed