'जो जिम्मेदारी निभाने में हैं नाकाम, हो जाएं रिटायर...', खरगे ने दी ऐसी नसीहत कि होने लगी चौतरफा चर्चा

CWC Meet: कांग्रेस ने गुजरात में साबरमती के तट से अपनी सियासी किस्मत संवारने की उम्मीद के साथ अपनी जिला इकाइयों को संगठन की ‘नींव’ बनाने का फैसला किया और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन नेताओं को ‘रिटायर’ होने की नसीहत दी जो अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम हैं।

CWC Meet: कांग्रेस ने गुजरात में साबरमती के तट से अपनी सियासी किस्मत संवारने की उम्मीद के साथ अपनी जिला इकाइयों को संगठन की ‘नींव’ बनाने का फैसला किया और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन नेताओं को ‘रिटायर’ होने की नसीहत दी जो अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम हैं। पार्टी ने यहां अपने महत्वपूर्ण अधिवेशन से राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को घेरते हुए कहा कि ये “छद्म राष्ट्रवाद” वाले हैं जो पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं, जबकि उसका (कांग्रेस का) राष्ट्रवाद ‘त्याग, बलिदान, बहुलतावाद और उदारवाद’ का रास्ता है।

mallikarjun kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्य समिति के सदस्यों, कई वरिष्ठ नेताओं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के 1700 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गये, जिनमें एक राष्ट्रीय मुद्दों और दूसरा गुजरात पर केंद्रित रहा। अधिवेशन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वक्फ संशोधन अधिनयम को संविधान-विरोधी और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया तथा अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर वह कहां छिपे हुए हैं?

End of Feed