'एसवाई कुरैशी चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त थे...', निशिकांत दुबे ने अब पूर्व CEC SY Quraishi पर साधा निशाना

निशिकांत दुबे की यह टिप्पणी कुरैशी द्वारा वक्फ (संशोधन) अधिनियम को 'मुस्लिम भूमि हड़पने की सरकार की भयावह और बुरी योजना' कहे जाने के बाद आई है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी पर हमला करते हुए उन्हें चुनाव आयुक्त के बजाय 'मुस्लिम आयुक्त' कहा। कुरैशी, जो पहले भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके हैं, ने 17 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट किया था। 'वक्फ अधिनियम निस्संदेह मुस्लिम भूमि हड़पने के लिए सरकार की एक भयावह योजना है। मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस पर सवाल उठाएगा। शरारती प्रचार मशीन द्वारा गलत सूचना ने अपना काम बखूबी किया है।'

Nishikant Dubey

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

जवाब में दुबे ने कुरैशी पर अपने कार्यकाल के दौरान सांप्रदायिक पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'आप चुनाव आयुक्त नहीं थे, आप मुस्लिम आयुक्त थे। झारखंड के संथाल परगना में सबसे ज़्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को आपके कार्यकाल में मतदाता बनाया गया।'

End of Feed