केजरीवाल को स्वाति मालीवाल फंसाना चाहती थी- आतिशी ने किया दावा, बीजेपी पर लगाया साजिश का आरोप

स्वाति मालीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके साथ विभव कुमार ने मारपीट की थी। वो केजरीवाल से मिलने के लिए उनके घर गईं थीं, तब उनके साथ मारपीट की गई थी।

आम आदमी पार्टी ने अपनी ही सांसद स्वाति मालीवाल पर बड़ा आरोप लगा दिया है। आप ने दावा किया है कि स्वाति मालीवाल कथित मारपीट वाले दिन भाजपा के इशारे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फंसाने आईं थीं। वो बिना अनुमति के केजरीवाल के घर आईं थीं।

End of Feed