'हिंदू धर्म केवल धोखा', स्वामी प्रसाद मौर्य ने ब्राह्मणों पर भी दिया विवादित बयान, BJP का पलटवार

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 28, 2023, 02:55 PM IST

Swami Prasad Maurya: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल 'धोखा' है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। मौर्य पहले भी हिंदू धर्म और रामचरित मानस को लेकर आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।

Swami Prasad Maurya : समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म और ब्राह्मण समुदाय को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मौर्य ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि 'ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है।' उन्होंने कहा कि हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल 'धोखा' है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। मौर्य पहले भी हिंदू धर्म और रामचरित मानस को लेकर आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।

मुसलमानों को खुश करने के लिए दिया बयान-भाजपा

सपा नेता ने कहा कि 'अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है।' मौर्य के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता संजय चौधरी ने कहा कि हिंदुओं को अपमानित करने लिए मौर्य सोची-समझी साजिश के तहत बयान देते हैं। यह हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश और मुसलमानों को खुश करने लिए यह बयान दिया गया है। समाजवादी पार्टी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

End of Feed