आक्रामक अंदाज, ममता को एक नहीं दो बार हराया, सीएम रेस में सबसे आगे...सुवेंदु के वो बयान जिन्होंने मचाई हलचल

सुवेंदु अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका यह अंदाज उन्हें खासी लोकप्रियता भी दिलाता है। उनके कुछ बयानों पर नजर डालें तो पाएंगे कि वह बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखते हैं।

Suvendu Adhikhari: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद अब नजरें इस ओर हैं कि सीएम पद की कमान किसके हाथ आएगी। बहरहाल, सीएम पद की रेस में उस नेता का नाम सबसे आगे है जिसने ममता बनर्जी को एक नहीं दो बार हराया है। पहली बार 2021 में नंदीग्राम में और फिर दूसरी बार 2026 चुनाव में भबानीपुर में। भारतीय सियासत में किसी लोकप्रिय सीएम पर ऐसा प्रभुत्व शायद ही कभी देखने को मिला है। इस नेता का नाम है सुवेंदु अधिकारी जो कभी ममता के सिपहसालार थे। लेकिन वक्त ने ऐसा करतब दिखाया कि यही सुवेंदु आगे चलकर ममता के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी बन गए। सुवेंदु ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। वह ममता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गए। ताल ठोककर भबानीपुर में चुनाव लड़ा और लोकप्रिय सीएम ममता को हराया। अब सुवेंदु का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे है।

सुवेंदु का आक्रामक अंदाज

सुवेंदु अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका यह अंदाज उन्हें खासी लोकप्रियता भी दिलाता है। उनके कुछ बयानों पर नजर डालें तो पाएंगे कि वह बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखते हैं। उनका यही अंदाज उन्हें दूसरे से अलग कतार में खड़ा करता है। उनके कुछ बयानों पर नजर डालते हैं।

End of Feed