मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या; फार्महाउस भी जलाए

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। यहां उग्रवादियों द्वारा दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं फार्महाउस में भी आग लगा दी गई।

मणिपुर के तामेंगलांग जिले में मंगलवार को हिंसा की एक और घटना सामने आई। संदिग्ध उग्रवादियों ने जंगल से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कुछ कच्चे फार्महाउसों में आग लगा दी गई। दोनों मृतक महिलाएं कुकी समुदाय से थीं।

manipur violence, manipur news

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना लेइसांगफाई गांव के बाहरी इलाके में एक सुनसान खेत के पास हुई। 60 वर्षीय चोंगा सिटल्हू और 30 वर्षीय किम्बोई सिंगसोन लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान हथियारबंद हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। दोनों के शव खेत में बरामद किए गए हैं,जिन पर गोली लगने के निशान थे। स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि हमले के बाद कई ग्रामीणों का पता नहीं चल रहा है। हमलावरों ने इलाके में बने कुछ कच्चे फार्महाउसों को भी आग के हवाले कर दिया।

End of Feed