अयोध्या में धर्म पथ पर स्थापित किया जा रहा है 'सूर्य स्तंभ', देखें वीडियो

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 10, 2023, 05:56 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी बीच अयोध्या में धर्म पथ पर 'सूर्य स्तंभ' स्थापित किया जा रहा है।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी बीच अयोध्या में धर्म पथ पर 'सूर्य स्तंभ' स्थापित किया जा रहा है। अयोध्या के डीएम नितीश कुमार का कहा कि लता मंगेशकर चौक के पास, धर्म पथ पर आरंभ और समापन बिंदु के बीच नियमित दूरी पर सूर्य स्तंभ स्थापित किया जा रहा है।

Surya Stambh, Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या में सूर्य स्तंभ

राम मंदिर को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने एक दिन पहले बताया कि प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान करीब-करीब तैयार है। हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिंदुस्तान के सभी राज्य, सभी भाषाएं, देश में पूजा पद्धति की जितनी भी परंपरा है, गुरु परंपरा उन सभी परंपरा के संत महंत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

End of Feed