Surya Grahan: जानिए भारत के प्रमुख शहरों में सूर्यग्रहण लगने और खत्म होने का समय, सरकार ने जारी की Timing

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated May 18, 2023, 03:04 PM IST

Solar Eclipse 2022 in india date and time: 25 अक्टूबर 2022 (3 कार्तिक, शक संवत 1944) को आंशिक सूर्य ग्रहण घटित होगा। भारत में सूर्यास्त के पहले अपराह्न में ग्रहण आरम्भ होगा तथा इसे अधिकांश स्थानों से देखा जा सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आंशिक सूर्य ग्रहण मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 यानि 3 कार्तिक, शक संवत 1944 को हो रहा है शुरू
  • सूर्य ग्रहण को थोड़ी देर के लिए भी खाली आँखों से नहीं देखा जाना चाहिए
  • ग्रहण का अंत भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि वह सूर्यास्त के उपरांत भी जारी रहेगा

Surya Grahan Timings City Wise: 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण (Solar Eeclipse 2022) होगा जो यूरोप, पश्चिमी एशिया, पूर्वोत्तर अफ्रीका और भारत के कुछ हिस्सों में देखा जाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक साथ आएंगे। भारत सरकार ने आंशिक सूर्य ग्रहण के समय की शहरवार सूची जारी की है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, 'भारत में, ग्रहण (Surya Grahan Kab Hai) दोपहर में सूर्यास्त से पहले शुरू हो जाएगा और अधिकांश स्थानों से देखा जाएगा। हालांकि, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों से ऐसा नहीं देखा जा सकता है। जहां ग्रहण नहीं देखा जाएगा वहां आइजोल, डिब्रूगढ़, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, सिबसागर, सिलचर, तामेलोंग आदि हैं।

Surya Grahan 2022 timing

सूर्य ग्रहण का अंत भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि वह सूर्यास्त के उपरांत भी जारी रहेगा

इतनी होगी अवधि

ग्रहण की अवधि प्रारम्भ से लेकर सूर्यास्त के समय तक दिल्ली और मुम्बई में क्रमश: 1 घंटे 13 मिनट तथा 1 घंटे 19 मिनट की होगी। चेन्नई एवं कोलकाता में ग्रहण की अवधि प्रारम्भ से लेकर सूर्यास्त के समय तक क्रमश: 31 मिनट तथा 12 मिनट की होगी। ग्रहण यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चमी एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर तथा उत्तर हिंद महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारत में अगला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को दिखाई देगा, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। देश के सभी हिस्सों से वह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में परिलक्षित होगा।

भारत के कुछ स्थानों की ग्रहण से संबंधित स्थानीय परिस्थितियों की सारिणी सुलभ संदर्भ के लिए अलग से संलग्न की जा रही है।

End of Feed