Suresh Raina: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी एक अवैध सट्टेबाजी ऐप (1एक्सबेट) से जुड़ी जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि 38 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े हुए हैं। ईडी इस ऐप से उनके संबंधों के बारे में पूछताछ करना चाहती है। एजेंसी विभिन्न अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिनमें कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी होने या भारी मात्रा में कर चोरी होने का आरोप है।
सुरेश रैना ED के सामने हुए पेश, अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है मामला
- Edited by: Shashank Shekhar Mishra
- Updated Aug 13, 2025, 12:32 PM IST
Suresh Raina: सुरेश रैना कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। सुरेश रैना से ईडी अधिकारी ने पूछताछ के दौरान यह जानने की कोशिश की कि वह सट्टेबाजी ऐप संबंधी मामले में कैसे जुड़े। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े हुए हैं।
End of Feed
