निठारी कांड: सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल उठाने वाले परिजनों ने पहले साथ तक नहीं रखा...पहचान छिपाकर हरिद्वार में बेची चाय

Haridwar Nithari Case: निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में ₹5,000 उधार लेकर चाय की दुकान शुरू की थी। मौत से पहले वह पहचान छिपाकर रह रहा था।

Surendra Koli Death: नोएडा के निठारी कांड के सभी मामलों में पिछले साल अदालत से बरी हुए सुरेंद्र कोली ने मौत से महज तीन-चार दिन पहले हरिद्वार में किराये की एक छोटी सी दुकान में चाय बेचने का काम शुरू किया था। पुलिस के अनुसार, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे कोली ने यह दुकान शुरू करने के लिए भी किसी से 5,000 रुपये उधार लिए थे।

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल उठाने वाले परिजनों ने पहले साथ तक नहीं रखा...आर्थिक तंगी के कारण हरिद्वार गया

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल उठाने वाले परिजनों ने पहले साथ तक नहीं रखा...आर्थिक तंगी के कारण हरिद्वार गया

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में स्थित इसी दुकान में कोली 18 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला था। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया यह फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि कोली की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

End of Feed