युवक को बंधक बनाकर रेता गला,पहचान छुपाने के लिए धड़ कब्रिस्तान में और सिर रेलवे ट्रैक पर फेंका

सूरत के कतारगाम इलाके में 30 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को कब्रिस्तान में फेंकने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काटकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझा दी।

सूरत के कतारगाम इलाके में एक कब्रिस्तान से सिर कटा शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, महज 30 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव को कब्रिस्तान में फेंक दिया गया और पहचान छिपाने के लिए उसका सिर धड़ से अलग कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसके बेटे की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

युवक को बंधक बनाकर रेता गला।

युवक को बंधक बनाकर रेता गला।

कब्रिस्तान में मिला सिर कटा शव, रेलवे ट्रैक पर मिला सिर

कतारगाम पुलिस को 3 नवंबर की रात वस्ता देवड़ी रोड स्थित सीएआई क्रिश्चियन कब्रिस्तान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कब्रिस्तान परिसर में एक कब्र के पत्थर के पास करीब 30 से 35 साल के अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा धड़ मिला। शव के शरीर पर केवल फटा हुआ अंडरवियर था।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सूरत के स्मीमेर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद आसपास के इलाके में तलाशी शुरू की गई। कतारगाम पुलिस स्टेशन के PI एल.आर. गोहिल के मुताबिक, पुलिस को कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक से मृतक का सिर भी बरामद हुआ।

End of Feed