'ED की छापेमारी में ममता बनर्जी का दखल गलत', चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Bengal SIR: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों के कथित घेराव की कड़ी निंदा की। साथ ही पश्चिम बंगाल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई।

Bengal SIR: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों के कथित घेराव की कड़ी निंदा की। इस दौरान, शीर्ष अदालत ने पश्चिम बंगाल प्रशासन को जमकर फटकार भी लगाई। साथ ही कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस कथित हरकत को गलत बताया जिसमें वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान आईपैक के को-फाउंडर प्रतीक जैन के घर पहुंच गईं।

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

कोर्ट ने कहा कि जब कोई राज्य का मुख्यमंत्री किसी केंद्रीय एजेंसी की जांच में जाकर दखल देता है तो इसे सिर्फ केंद्र या राज्य के बीच विवाद के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

End of Feed