एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट; एएआईबी को दिया तीन सप्ताह का समय

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने जांच रिपोर्ट मांगी है। इस विमान दुर्घटना में कुल 241 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे।

12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे में सुप्रीम कोर्ट ने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) से जांच रिपोर्ट मांगी है। दरअसल मामले में सुनवाई के दौरान शीर्ष कोर्ट को बताया गया कि इस हादसे की जांच अपने अंतिम चरण में है, इस पर शीर्ष कोर्ट ने एएआईबी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह तीन सप्ताह में संक्षिप्त जांच रिपोर्ट अदालत में दाखिल करे। इस बेहद दर्दनाक हादसे में विमान में सवार 260 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और चालक दल के लोग थे। वहीं हादसे में सिर्फ एक सदस्य जीवित बचा था।

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट

मामले में आज सीजेआई सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने सुनवाई की। इस दौरान केंद्र सरकार और डीजीसीए का प्रतिनिधित्व करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि एएआईबी की जांच अंतिम चरण में है। साथ ही इसके कुछ हिस्सों को विदेशों में किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस मामले से संबंधित तीन याचिकाओं पर व्यापक सुनवाई के लिए तीन सप्ताह बाद सुनवाई की जा सकती है।

End of Feed