दिल्ली के CM बने रहेंगे अरविंद केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पद से हटाने की मांग वाली याचिका

Delhi CM Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केरजीवाल को दिल्ली सीएम के पद से हटाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने याचिका को खारिज करत हुए कहा है कि हमारे पास ऐसा कोई कानूनी अधिकार नहीं है।

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दिल्ली सीएम के पद से हटाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। यानी, केजरीवाल ईडी की गिरफ्तारी के बावजूद दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने याचिका को खारिज करत हुए कहा है कि हमारे पास ऐसा कोई कानूनी अधिकार नहीं है। बता दें, अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सीएम को 1 जून तक की अंतरिम जमानत दी थी।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पद से हटाने के लिए हमारे पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है। अगर, दिल्ली के एलजी ऐसा करना चाहतें हैंं तो उन्हें करने दीजिए। बात सिर्फ इतनी है कि यह नैतिकता का मामला है। बता दें, दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट में उन्हें दिल्ली सीएम पद से हटाने के लिए याचिका दायर की गई थी।

End of Feed