₹2,700 की दवा का MRP ₹27,000! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ये ‘एक्सटॉर्शन’ नहीं तो क्या है?

कैंसर की एक जरूरी दवा की Price to Retailer कीमत ₹2,700 होने के बावजूद MRP ₹27,000 होने पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए।

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की कीमतों में भारी अंतर को लेकर मंगलवार को बेहद सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई दवा निर्माता से रिटेलर को ₹2,700 में मिलती है और उसका MRP ₹27,000 छपा है, तो मरीजों से इस तरह की वसूली को क्या कहा जाएगा? कोर्ट ने इसे ‘एक्सटॉर्शन’ यानी जबरन वसूली तक बताया।

sc on medicine over pricing

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की कीमतों में भारी अंतर को लेक बेहद सख्त टिप्पणी की

सुप्रीम कोर्ट में दवाओं की कीमतों, जेनेरिक दवाओं, मेडिकल डिवाइस और डॉक्टरों की प्रिस्क्रिप्शन व्यवस्था को नियंत्रित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने सुनवाई के दौरान दवाओं के MRP और प्राइस टू रिटेलर यानी PTR के बीच भारी अंतर पर सवाल उठाए।

End of Feed