JPSC परीक्षा गड़बड़ी: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार समेत 6 को थमाया नोटिस, CBI जांच लगभग तय

JPSC News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नोटिस जारी किया है।

JPSC News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं का मामला अब देश की शीर्ष अदालत पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड सरकार और JPSC सहित सभी छह प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे की सुनवाई के लिए जल्द ही एक तारीख तय करने के निर्देश दिए हैं।

Jharkhand Students Protest

जेपीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर धरने पर बैठे छात्र (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed