राज्य सरकारें SC-ST में बना सकती हैं सब-कैटेगरी, सुप्रीम कोर्ट ने 2004 के फैसले को पलटा, जानिए क्या-क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अनुच्छेद 15, 16 में ऐसा कुछ नहीं है जो राज्य को किसी जाति को उपवर्गीकृत करने से रोकता हो। उपवर्गीकरण का आधार राज्य के सही आंकड़ों पर आधारित होना चाहिए।

Sub-classification Within SC-ST: सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ ने बहुमत से फैसला दिया है कि राज्य सरकार अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों में सब कैटेगरी बना सकती हैं। सात जजों की बेंच ने 2004 में ईवी चिन्नैया मामले में दिए गए 5 जजों के फैसले को पलट दिया है। 2004 में दिए उस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एसी/एसटी जनजातियों में सब कैटेगरी नहीं बनाई जा सकती। चीफ जस्टिस ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उपवर्गीकरण यानी कैटेगरी अनुच्छेद 14 का उल्लंघन नहीं करता है, क्योंकि इन उपवर्गों को सूची से बाहर नहीं रखा गया है।

End of Feed