एजुकेशन

JEECUP Counselling 2026: राउंड 2 सीट अलॉटमेंट जारी, 13 जुलाई तक फीस जमा करें

JEECUP Round 2 Counselling Result 2026: JEECUP यानी UP पॉलिटेक्निक काउंसिल ने काउंसलिंग का राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने काउंसलिंग के लिए अप्लाई किया था तो अब आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

JEECUP Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result

JEECUP Round 2 Counselling Result 2026: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, उन्हें 'फ्रीज (Freeze)' या 'फ्लोट (Float)' में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आज 11 जुलाई से 13 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन सिक्योरिटी फीस और काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।

  • फ्रीज (Freeze): अगर आपको मिली हुई सीट पसंद है और आप उसी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो यह विकल्प चुनें।
  • फ्लोट (Float): अगर आप अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या ट्रेड मिलने का इंतजार करना चाहते हैं, तो यह विकल्प चुन सकते हैं।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब होगा?

जिन उम्मीदवारों ने फ्रीज विकल्प चुना है, उन्हें 11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक अपने नजदीकी जिला हेल्प सेंटर पर जाकर दस्तावेजो का सत्यापन (Document Verification) कराना होगा। छात्रों की सुविधा के लिए 11 और 12 जुलाई (छुट्टी के दिन) भी सभी हेल्प सेंटर खुले रहेंगे।

JEECUP Round 2 Counselling Result 2026 How to check

  • JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • JEECUP Round 2 Counselling Result 2026 पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका सीट अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ले लें।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए किन कागजों की जरूरत होगी

दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवार अपने साथ ये जरूरी दस्तावेज जरूर लेकर जाएं:

  • JEECUP एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड
  • सीट अलॉटमेंट लेटर
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र की कॉपी
  • उत्तर प्रदेश का डोमिसाइल सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • SC, ST, OBC या EWS श्रेणी का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाणपत्र (यदि फीस में छूट के लिए आवश्यक हो)
  • हाल ही की 4 से 6 पासपोर्ट साइज फोटो
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  • यदि 10वीं/12वीं उत्तर प्रदेश के बाहर से पास की है, तो माइग्रेशन सर्टिफिकेट

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय के भीतर फीस जमा करें और दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कर लें, ताकि उनका प्रवेश सुरक्षित हो सके।

JEECUP के बारे में

JEECUP Full Form in English: Joint Entrance Examination Council

JEECUP Full Form in Hindi: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद

JEECUP उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जाने वाली UP Polytechnic की एंट्रेंस परीक्षा है।

किसके लिए होती है? 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए जो UP के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं।

कौन से कोर्स मिलते हैं?Engineering, Pharmacy, Agriculture, Textile, Fashion Design, Hotel Management जैसे डिप्लोमा कोर्स।

एडमिशन कैसे होता है? पहले एग्जाम होता है फिर मेरिट बनती है फिर काउंसलिंग के जरिए कॉलेज और ट्रेड में सीट अलॉट होती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article