ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट और वारणसी की अदालत में सुनवाई

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 11, 2022, 10:49 AM IST

सुप्रीम कोर्ट में उस हिस्से के संरक्षा के संबंध में अर्जी लगाई गई है जहां शिवलिंग होने का दावा किया गया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट इस विषय पर बेंच भी गठित कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी मामले में सुनवाई
  • शिवलिंग के संरक्षण का मामला
  • बेंच गठित करने पर भी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के उस हिस्से की सुरक्षा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई करेगा जहां कथित तौर पर एक शिवलिंग पाया गया था। 12 नवंबर को समाप्त होने वाले संरक्षण के अंतरिम आदेश के साथ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने गुरुवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़ से अनुरोध किया कि वह पहले के आदेश को जारी रखने के लिए अपने आवेदन की सुनवाई के लिए तत्काल तिथि प्रदान करें। बता दें कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के साथ साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट और जिला अदालत वाराणसी में भी सुनवाई होनी है।

supreme court

ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

क्या है मामला

End of Feed