समस्या यह है कि जब चुनाव आते हैं, तो इसका कुछ हिस्सा SC में लड़ा जाता है- हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दाखिल याचिका पर बोले CJI

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा अपने विवादित बयानों और वीडियो को लेकर मुश्किल में घिरते दिख हैं। सुप्रीम कोर्ट असम सीएम के खिलाफ दाखिल उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है, जिसे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने दायर किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के वीडियो और बयानों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने असम सीएम के खिलाफ याचिका दाखिल की है और जल्द सुनवाई की मांग की है। इस याचिका पर टिप्पणी करते हुए भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्य कांत ने कहा कि समस्या यह है कि जैसे ही चुनाव आते हैं, चुनाव का कुछ हिस्सा शीर्ष अदालत में लड़ा जाता है।

supreme court (2)

असम सीएम के विवादित वीडियो के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सूचीबद्ध करने पर जताई सहमति

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वामपंथी नेताओं की उस याचिका को सूचीबद्ध करने के लिए विचार करने पर सहमति जताई, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए एक कथित वीडियो को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। इस वीडियो में शर्मा एक विशेष समुदाय के लोगों की ओर राइफल से निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया। भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की अगुवाई वाली पीठ ने, वकील निजाम पाशा की दलीलों पर संज्ञान लेते हुए कहा कि वह याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करेगी।

End of Feed