दिल्ली-NCR में सिर्फ BS-VI गाड़ियों को अनुमति देने पर विचार कर रहा सुप्रीम कोर्ट, प्रदूषण पर सख्त कदमों के संकेत

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की एंट्री पूरी तरह रोकने की संभावना पर भी विचार किया। CJI सूर्यकांत ने सुझाव दिया कि जरूरी सामान लेकर आने वाले ट्रक दिल्ली की सीमा पर बने वेयरहाउस तक सामान पहुंचाएं।

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केवल BS-VI मानक वाली गाड़ियों को अनुमति देने के प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही है। आज वायु प्रदूषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि कोर्ट का रुख साफ है कि दिल्ली में केवल BS-VI गाड़ियों को ही अनुमति दी जाएगी, अगर पूरे NCR में ऐसा करना संभव नहीं हुआ तो कम से कम दिल्ली में यह व्यवस्था लागू की जा सकती है।

BS6 Vehicles

दिल्ली में बीएस-6 गाड़ियां (प्रतीकात्मक फोटो)

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए और कौन से तात्कालिक और दीर्घकालिक कदम उठाए जा सकते हैं, इस पर विचार किया जाएगा। हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल केवल BS-VI वाहनों को अनुमति देने के संबंध में कोई अंतिम निर्देश पारित नहीं किया है।

End of Feed