अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज 'सुप्रीम' फैसले का दिन, ED दाखिल कर सकती है चार्जशीट

Arvind Kejriwal News Today in Hindi: प्रवर्तन निदेशायल ने गुरुवार को हलफनामा दाखिल कर अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी आज इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल कर सकती है। ईडी का कहना है कि चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देना न तो संवैधानिक, न ही मौलिक और न ही कानूनी अधिकार है।

Arvind Kejriwal News Today: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मिलेगी या नहीं, यह आज तय हो जाएगा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और कोर्ट आज अपना फैसला भी सुना सकती है। वहीं, ईडी लगातार अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध कर रही है। ईडी की दलील है कि चुनाव में प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को जमानत देने से एक गलत मिसाल कायम होगी।

Arvind Kejriwal arrest

अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला आज

इसको लेकर प्रवर्तन निदेशायल ने गुरुवार को हलफनामा दाखिल कर अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी आज इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल कर सकती है। ईडी का कहना है कि चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देना न तो संवैधानिक, न ही मौलिक और न ही कानूनी अधिकार है। इससे पहले, पीठ में शामिल न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने संकेत दिया कि वह मौजूदा आम चुनावों के मद्देनजर आप नेता को अंतरिम जमानत देने पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह असाधारण स्थिति है और सीएम केजरीवाल कोई आदतन अपराधी नहीं हैं।

End of Feed