पराली जलाने को लेकर पंजाब को लगी सुप्रीम कोर्ट से फटकार, हरियाणा से दी सीखने की सलाह, खट्टर ने किसानों को दिया श्रेय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2023, 10:58 PM IST

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और राज्यों को ''राजनीति भूलकर'' यह देखने में अपना दिमाग लगाना चाहिए कि पराली जलाने को कैसे रोका जा सकता है। इसने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी रहने से वायु प्रदूषण के कारण लोग प्रभावित होंगे।

सुप्रीम कोर्ट में आज पराली जलाने की घटनाओं को लेकर पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि पंजाब को हरियाणा से सीखने की सलाह भी दी। वहीं पराली प्रबंधन में सफलता पाने के लिए हरियाणा के सीएम ने इसके लिए किसानों को श्रेय दिया और कहा कि किसान इसके लिए धन्यवाद के पात्र है। सुप्रीम कोर्ट गंभीर वायु प्रदूषण को लेकर एक मामले की सुनवाई कर रही थी।

End of Feed