वक्फ बिल के साथ या खिलाफ... क्या है उद्धव सेना का स्टैंड? अग्निपरीक्षा की घड़ी आई सामने

Waqf Bill: लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक पेश होगा। राजग और विपक्षी दलों ने इसको लेकर अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। प्रस्तावित कानून पर चर्चा के लिए 8 घंटे आवंटित किए गए हैं। ऐसे में संसद में आज जबरदस्त हंगामा होने के आसार नजर आ रहे हैं, लेकिन असल परीक्षा तो उद्धव सेना की होने वाली है? इसको लेकर फडणवीस ने तो उद्धव पर तीखा हमला भी बोला है।

Waqf Bill: लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक पेश होगा। इस बिल को लेकर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। बिल को लेकर राजग ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है, जबकि विपक्ष लामबंद नजर आ रहा है। इस बीच, सभी की निगाहें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर रहेंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए शिवसेना (UBT) को अपने निशाने पर लिया।

Uddhav Thackeray

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (फोटो साभार: @OfficeofUT)

फडणवीस ने कहा कि देखना यह है कि क्या उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना, हिंदू हृदय सम्राट और आदरणीय शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों को कायम रखेगी या फिर राहुल गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए तुष्टिकरण करती रहेगी?

End of Feed