सुनीता विलियम्स का गुजरात कनेक्शन; क्या है पूरा सच? जानें

Indian origin NASA astronaut: सुनीता विलियम्स के पिता एक न्यूरोएनाटोमिस्ट थे, जिनका जन्म गुजरात के मेहसाणा जिले के झूलासन में हुआ था, लेकिन बाद में वे अमेरिका चले गए और बोनी पंड्या से शादी की, जो स्लोवेनियाई थीं। ओहियो के यूक्लिड (Euclid, Ohio) में 19 सितंबर, 1965 को जन्मी सुनीता विलियम्स, मैसाचुसेट्स के नीधम में पली-बढ़ीं।

Indian origin astronaut Sunita Williams: NASA की एस्ट्रोनॉट सुनीता 'सुनी' विलियम्स ने हाल ही में NASA के साथ एक एस्ट्रोनॉट के तौर पर 27 साल के शानदार करियर के बाद रिटायरमेंट की घोषणा की। 27 दिसंबर, 2025 को आधिकारिक तौर पर रिटायर हुईं विलियम्स ने ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) के तीन मिशनों में अंतरिक्ष में 650 से ज्यादा दिन बिताए।

sunita williams

सुनीता विलियम्स का गुजरात कनेक्शन (AP)

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में अपने काम के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वह उन महिलाओं और भारत के लोगों को सपोर्ट करने के लिए भी जानी जाती हैं जो रॉकेट और प्लेन के साथ काम करना चाहते हैं। जब वह अब रिटायर हुईं, तो दुनिया भर के फैंस ने उनपर प्यार लुटा रहे हैं, सम्मान दे रहे हैं।

End of Feed