चुनावी मोर्चे के हर पेंच को कस रही BJP, सुनील बंसल, बंदी कुमार संजय को मिली संगठन में नई जिम्मेदारी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2024, 06:56 AM IST

Loksabha polls 2024 : संगठन में इन सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से हो गई है। बता दें कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिनों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में लोकसभा चुनावों के लिए एजेंडा एवं चुनावी कार्यक्रमों पर रणनीति बनाई गई।

Loksabha polls 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। चुनावी कैम्पेन पर रणनीति बनाने से लेकर चुनाव कार्य बंटवारे को वह अंतिम रूप दे रही है। पार्टी चुनावी मोर्चे के हर पेंच को कस रही है। इसी क्रम में उसने अपने सभी 7 मोर्चों के नए प्रभारियों के नाम की घोषणा की है। संगठन के अलग-अलग प्रभारों के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नामों की घोषणा की है।

bjp

इस साल अप्रैल-मई में होंगे लोकसभा चुनाव।

संगठन में इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

  • सुनील बंसल-प्रभारी, युवा मोर्चा
  • बैजयंत जय पांडा-प्रभारी, महिला मोर्चा
  • बंदी संजय कुमार-प्रभारी, किसान मोर्चा
  • तरुण चुग-प्रभारी, एससी मोर्चा
  • राधा मोहन दास अग्रवाल-प्रभारी एसटी मोर्चा
  • विनोद तावड़े-प्रभारी, ओबीसी मोर्चा
  • दुष्यंत कुमार गौतम-प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा

तत्काल प्रभाव से हुई नियुक्ति

संगठन में इन सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से हो गई है। बता दें कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिनों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में लोकसभा चुनावों के लिए एजेंडा एवं चुनावी कार्यक्रमों पर रणनीति बनाई गई।

End of Feed