शरद पवार को पता ही नहीं था कि सुनेत्रा पवार का होने जा रहा शपथ ग्रहण, NCP -SP नेता का दावा

शशिकांत शिंदे के अनुसार, 17 जनवरी को शरद पवार के साथ अजित पवार की मुलाकात से पहले के तीन महीनों में आठ से दस बैठकें हुई थीं। उन्होंने कहा, नगर निगम चुनावों के बाद, दोनों पार्टियों को एकजुट करने की दिशा में काम करने का निर्णय लिया गया था। यह बात शरद पवार को भी बता दी गई थी।

Sunetra Pawar Oath Ceremony: महाराष्ट्र में एनसीपी (SP) के अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के प्रमुख शरद पवार और अन्य नेताओं को एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार के राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की पूर्व सूचना नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों के बाद दोनों पार्टियों के एकीकरण का फैसला लिया गया था। दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (62), शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Sunetra Pawar

सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण को लेकर शरद पवार को नहीं थी जानकारी (फोटो- Facebook)

दावा- शरद पवार को शपथ ग्रहण की पूर्व सूचना नहीं थी

शिंदे ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि शरद पवार को उनके शपथ ग्रहण की पूर्व सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा, दोनों एनसीपी के एकीकरण को लेकर चर्चा और बैठकें हुई थीं। लेकिन अजित दादा अब नहीं रहे। कुछ व्यापक बिंदुओं पर पहले चर्चा हुई थी। अब हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि क्या करने की आवश्यकता है और फिर निर्णय लेंगे। अन्य लोग क्या प्रतिक्रिया देते हैं, यह उनका निर्णय है।

End of Feed