सुनेत्रा पवार पहुंचीं मुंबई, महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर लेंगी शपथ, NCP बैठक से लेकर शपथग्रहण का समय भी हुआ साफ

Maharashtra First Woman Deputy Chief Minister: महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद में NCP के प्रतिनिधि आज दोपहर 2 बजे मीटिंग के लिए विधान भवन में इकट्ठा होंगे। दिवंगत आत्मा अजीत पवार की पत्नी व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा भी कल देर रात मुंबई स्थित अपने आवास पर पहुंचीं।

Sunetra Pawar News: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव आने वाला है। राज्य को ऐसी पहली महिला मिलने वाली है, जो महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बनेंगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं ने बताया कि राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। उनको यह पद अपने दिवंगत पति अजीत पवार का मिल रहा है, जिनकी दो दिन पहले एक दुखद विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

SUNETRA PAWAR

सुनेत्रा पवार पहुंचीं मुंबई, महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर लेंगी शपथ

सुनेत्रा ने 18 जून 2024 को राज्यसभा में आने से पहले 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। वह अब शनिवार को NCP विधायक दल की नेता चुनी जा सकती हैं और उसके बाद उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकती हैं।

End of Feed