गर्मी की छुट्टियां: 85 फीसदी मां-बाप बच्चों के स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने को लेकर चिंतित

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 18, 2023, 06:06 PM IST

लगभग 96 फीसदी माता-पिता अपने बच्चों को सीखने और मजेदार गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए स्क्रीन-मुक्त तरकीबें ढूंढ रहे हैं।

Childrens Summer Holiday: सर्वेक्षण कंपनी 'कंतार' की एक सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में गर्मी की छुट्टियों से पहले 85 फीसदी अभिभावक, अवकाश के दौरान बच्चों के स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने को लेकर चिंतित हैं। 'कंतार' द्वारा मार्च में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म 'अमेजन' के लिए किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 90 फीसदी से अधिक माता-पिता का मानना है कि स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से बच्चों की सक्रियता कम हो जाती हैं, चाहे वह स्क्रीन टीवी का हो, या कंप्यूटर का।

children Spending time on screens

अभिभावक अवकाश के दौरान बच्चों के स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने को लेकर चिंतित

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश लोगों ने महसूस किया कि आदर्श स्क्रीन टाइम दो घंटे से कम होना चाहिए। हालांकि, 69 फीसदी लोगों ने पुष्टि की कि उनके बच्चे हर दिन स्क्रीन पर तीन घंटे से अधिक समय बिता रहे हैं। इस सर्वेक्षण में भारत के 10 महानगरों और गैर-महानगर शहरों में छोटे बच्चों (3-8 वर्ष) के लगभग 750 अभिभावकों को शामिल किया गया। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 96 फीसदी माता-पिता अपने बच्चों को सीखने और मजेदार गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए स्क्रीन-मुक्त तरकीबें ढूंढ रहे हैं।

End of Feed