Who is Pooja Saini: कौन है लेडी डॉन पूजा सैनी, जिसका सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में आया नाम? जानिए

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 12, 2023, 01:24 PM IST

Who is Pooja Saini: जांच में यह सामने आया कि पूजा का पति महेंद्र अवैध हथियारों का बड़ा तस्कर है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है।

Who is Pooja Saini: करणी सेना के चीफ सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड में मंगलवार (11 दिसंबर, 2023) को पूजा सैनी नाम की महिला की गिरफ्तारी हुई है। लेडी डॉन सैनी पर सुखदेव की रेकी कराने का आरोप है। ऐसा बताया गया कि उसी के घर पर ही शूटर नितिन फौजी रुका हुआ था। आइए, जानते हैं सैनी के बारे में:

lady don pooja saini

सुखदेव सिंह गोगामेडी और पूजा सैनी। (फाइल फोटो)

सैनी मूल रूप से कोटा (राजस्थान का बड़ा कोचिंग हब) की रहने वाली है। उसका पति महेंद्र कुमार मेघवाल उर्फ समीर शहर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार तस्करी के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पिछले डेढ़ साल से पूजा और महेंद्र जयपुर के जगतपुरा में फ्लैट किराए पर लेकर रह रहे थे।

लेडी डॉन सैनी पूजा बत्रा के नाम से जयपुर में रहती थी। 28 नवंबर को शूटर नितिन दिल्ली से जयपुर गया था। जयपुर में प्रताप नगर चौपाटी तक पहुंचने के बाद महेंद्र और पत्नी पूजा सैनी ने नितिन को अपनी कार में बैठाया था और फिर वह उन्हें अपने फ्लैट पर ले गए थे। शूटर नितिन फौजी सात दिन तक प्रताप नगर स्थित पूजा के फ्लैट में रुका था।

End of Feed